दुनियाभर में कई ऐसी जगह मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐतिहासिक जगह मौजूद हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। माचू पिच्चू इन्हीं जगहों में से एक है, जिसे 'इंकाओं का खोया हुआ शहर' के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में स्थित यह शहर दुनिया के सात अजूबों में से एक है, जो अपने रहस्यों और खूबसूरत बनावट के लिए जाना जाता है।

इस शहर का इतिहास इंका सभ्यता से जुड़ा हुआ है। माचू पिचू समुद्र तल से 2,430 मीटर यानी करीब 8000 फीट की ऊंचाई पर उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर मौजूद है। इसे साल 2007 में दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया था। साथ ही यूनेस्को ने भी इसे विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया है। अपनी खूबसूरत बनावट और कई रहस्यों के वजह से यह शहर पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है और यहां दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते हैं।

माचू पिचू एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और इसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों में से एक माना जाता है। यह इंका लोगों के इंजीनियरिंग स्किल्स का नमूना देखने को मिलता है। यह स्थल कई सौ इमारतों से बना है, जिनमें मंदिर, महल और घर शामिल हैं। इमारतें सावधानी से काटे गए पत्थरों से बनी हैं, जिन्हें मोर्टार के उपयोग के बिना एक साथ जोड़ा गया है। खास बात यह है कि यहां मौजूद इमारतों को बनाने के लिए किसी भी धातु के औजारों और पहियों का इस्तेमाल नहीं किया है।

ऐसे खूबसूरती और बेहतरीन बनावट की वजह से माचू पिचू वास्तव में घूमने के लिए एक अद्भुत जगह है। यह शहर इंका लोगों के समृद्ध इतिहास और संस्कृति की याद दिलाता है। यह आसपास के पहाड़ों और घाटियों के शानदार दृश्यों के साथ एक बेहद खूबसूरत स्थान भी है। अगर आपको कभी पेरू जाने का मौका मिले, तो माचू पिचू जाना बिल्कुल भी न भूलें।