घर के बाहर खड़ी चार कारो में अज्ञात बदमाशो ने की तोड़फोड़
भोपाल। राजधानी के टीटी नगर नगर थाना इलाके के बाणगंगा और श्यामला हिल्स थाना इलाके में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी चार कारों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार श्यामला हिल्स इलाके में बदमाशो ने बाइक में तोड़फोड़ करते हुए धारदार हथियार से सीट कवर फाड़ दिया। वहीं टीटी नगर पुलिस का कहना है कि बीती रात करीब देढ़ बजे अज्ञत बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ कर दी। शोर की आवाजे सुनकर नींद खुलने पर रहवासी घरो से बाहर निकले लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। शिकायत मिलने पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है ।

महिला आरक्षण बिल में संशोधन की तैयारी, सीटें बढ़ेंगी तो क्या बदलेगा सियासी गणित?
5 लाख परिवारों को आर्थिक सहारा, सरकार का बड़ा कदम
एक अप्रैल को होगी रामावतार जग्गी केस की फाइनल सुनवाई
शाकिब की वापसी से BCB में नई हलचल, फैंस में उत्साह