ब्राजील की नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ लापता
साओ पाउलो,। उत्तरी ब्राजील की अमेजन नदी में नाव पलटने से एक साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए जिनमें से नौ लापता बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाव पर दो सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। ब्राजील के एमेज़ोनस स्टेट के उआरिनी म्युनिसिपैलिटी के पास विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई। रिपोर्ट में पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नाव में सवार दो सौ लोगों में से कम से कम 183 लोग सुरक्षित बचने में सफल रहे। यह तीन दिनों में एमेज़ोनस में यात्री नाव पर लगी दूसरी घटना थी। शनिवार को भी एक नाव में आग लगने के बाद पलट गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लापता हो गए।

विधानसभा सत्र से पहले आयोगों की रिपोर्ट पर चर्चा तेज
अमेरिका-इज़राइल पर ईरान का बड़ा आरोप, IAEA ने दावे को किया खारिज
त्योहार पर यात्रियों के लिए राहत की खबर, AI करेगा सीट मॉनिटरिंग
Team India का कमाल: 6वीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री, कैसा रहा पुराना प्रदर्शन?
‘कृषि कैबिनेट से आदिवासी किसानों का विकास नहीं’, उमंग सिंघार का हमला