बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर में चोरी, उड़ा ले गए हीरे का हार
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर हीरे का हार और हजारों रुपए लेकर फरार हो गया। हालांकि अभिनेत्री के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर से हीरे का हार, 35 हजार रुपए नकद और अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में पेंटर समीर अंसारी (37) को गिरफ्तार किया गया है। पेंटिंग का काम करने आए अंसारी ने खुली अलमारी से कीमती सामान चुराया और पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पूनम ढिल्लों के घर चोरी
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि अभिनेत्री मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं। जबकि उनका बेटा अनमोल खार स्थित घर में रहता है। पूनम ढिल्लों कभी-कभी यहीं रहती थीं।
पुलिस के सामने कबूला जुर्म
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अंसारी 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए अभिनेत्री के घर पर था। इस दौरान उसने खुली अलमारी का फायदा उठाकर कीमती सामान चुरा लिया। अंसारी ने अलमारी खुली देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। आरोपी ने चोरी के कुछ पैसों से पार्टी भी की। आरोपी अंसारी को पुलिस ने बुलाया और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल