नई कार के साथ ड्राइविंग सीट पर बैठीं अभिनेत्री
Hema Malini New Car: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने नई कार खरीदी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने नए वाहन का पूजन करती दिख रही हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने नई कार खरीदी है। उन्होंने अपने कलेक्शन में एक और लग्जरी वाहन को शामिल किया है। इन दिनों जब हर तरफ गणपति उत्सव की धूम है, तब इन शुभ दिनों में हेमा मालिनी ने कार खरीदी है। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
ड्रीम गर्ल के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी व्हीकल शामिल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हेमा मालिनी अपनी कार का पूजन करती दिख रही हैं। इसके बाद वे खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर पोज देती दिखी हैं। पिंक कलर के सूट में हेमा मालिनी काफी जंच रही हैं। बता दें कि हेमा मालिनी ने अपने कलेक्शन में एमजी एम9 को शामिल किया है।

Election Commission of India ने तेज की चुनावी तैयारियां, CEC का अहम दौरा
NCERT किताब में सामग्री पर CJI की नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार, सुरंग निर्माण का काम जल्द शुरू
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर