परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल, कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल
सबलगढ़|जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में नकल का बड़ा खेल सामने आया है. सबलगढ़ स्थित नेहरू डिग्री कॉलेज में खुलेआम नकल कराए जाने का मामला उजागर हुआ है, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं|
परीक्षा में बेखौफ नकल
बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान छात्र बेखौफ होकर नकल करते नजर आए. हैरानी की बात यह है कि पूरा मामला कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं|
नियम सख्ती के बाद भी प्रशासन लापरवाह
सूत्रों के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग के सख्त नियमों के बावजूद कॉलेज प्रशासन पूरी तरह लापरवाह नजर आया. कलेक्टर द्वारा नकल रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद भी व्यवस्थाएं फेल साबित हुईं|
फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई
वहीं, जीवाजी विश्वविद्यालय फ्लाइंग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एक सैकड़ा से अधिक छात्रों से नकल की पर्चियां जब्त कीं. इस कार्रवाई के बाद भी सवाल यही उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में नकल कैसे हो रही थी|
मुख्य बिंदु
- नेहरू महाविद्यालय में खुलेआम नकल का मामला
- CCTV फुटेज में कैद हुई नकल की गतिविधियां
- 100 से ज्यादा छात्रों से नकल सामग्री जब्त
- कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद व्यवस्थाएं फेल
- नकल माफिया की सक्रियता से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

बस हादसे पर सियासत तेज: “यह हादसा नहीं लापरवाही”, पटवारी ने CM Mohan Yadav को घेरा
प्रवर्तन निदेशालय ने 2.37 करोड़ की संपत्ति जब्त, भूमि अधिग्रहण घोटाले में बड़ा कदम