मिस्त्री ने टायलेट क्लीनर पीकर की आत्महत्या
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में युवक ने टायलेट क्लीनर पीकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या के सही कारणो का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक जाटखेड़ी, मिसरोद में रहने वाला 19 साल का दीपक जाटव पिता लीलाकिशन जाटव मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगा। परिवार वालो ने जब उससे उल्टियां करने का कारण पूछा तब उसने बताया कि उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया है। परिवार वाले उसे तुरंत ही इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहॉ बीती सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। जॉच टीम ने बताया कि शुरुआती छानबीन में फिलहाल कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, पूछताछ में सामने आया है कि मृतक को शराब पीने की लत थी। परिवार वालो के डिटेल बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा