मंत्री के घर पर ग्रेनेड से हमला
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद विद्रोहियों ने 3 हमले किए। पहले हमले में विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के वित्त मंत्री शोएब नौशेरवानी के कारान में स्थित घर पर हैंड ग्रेनेड दागे। दूसरी घटना में कलात के डिप्टी कमिश्नर के घर पर ग्रेनेड फेंके गए। हमले में एक पुलिस गार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीसरा हमला मसतुंग की पुलिस चौकी पर किया गया। विद्रोहियों यहां से हथियार, वायरलैस सेट और मोटरसाइकिल लूट ले गए। साथ ही पास ही में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक इन सभी हमलों के पीछे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों का हाथ है।

Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह