नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में निकाली गणगौर की सवारी
नई दिल्ली । राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस प्रांगण में राजस्थान की पारंपरिक गणगौर की सवारी निकालकर पूजा की गई। नई दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख संस्था राजस्थान मित्र मंडल द्वारा निकाली गई इस सवारी में राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओं ने भाग लिया। राजस्थान मित्र मंडल द्वारा इस अवसर पर एक मेहंदी प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न आयु की प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा गुरूवार को बीकानेर हाउस परिसर स्थित चांदनी बाग में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के पारंपरिक नृत्य यथा चरी नृत्य, भवई नृत्य, घूमर नृत्य, चंग ढप नृत्य, रिम भवई नृत्य और कालबेलिया नृत्य सहित भपंग वादन और खड़ताल वादन एवं गायन का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। लगभग 2 घंटे चलने वाली इस सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से की जाएगी। इस संध्या का आयोजन सांय 6 बजे से प्रारंभ होगा।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता