फेसम टीवी शो अनुपमा के 'अनुज' ने पत्नी की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी
फेसम टीवी शो 'अनुपमा' के अनुज यानी कि गौरव खन्ना ने इस सीरियल के जरिये खूब लाइमलाइट लूटी है। वह छोटे पर्दे की दुनिया का जाना माना नाम तो थे ही, इस शो को करने के बाद उनके स्टारडम दो पायदान आगे बढ़ गया। गौरव खन्ना इस सीरियल को लेकर सुर्खियां तो बटोर ही रहे थे, साथ ही उन्हें लेकर यह भी चर्चा थी कि वह डैडी बनने वाले हैं। इसमें कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा उन्होंने कर दिया है।
गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर फनी वीडियो पोस्ट करते हुए बीवी की प्रेग्नेंसी पर चुप्पी भी तोड़ी है, और अपनी वाइफ की डाइट का मजाक भी बनाया है। बहुत ही ह्यूमर्स अंदाज में उन्होंने कहा, ''सुनो, मेरी पत्नी प्रेग्नेंट नहीं है। कोई अच्छी खबर नहीं है। पूछना बंद करो इससे। तो क्या हुआ ये दिनभर सोफे पर बैठकर फ्राइड चीज, आइसक्रीम, चिप्स खाना चाहती है? तो क्या हुआ, यह उसकी पसंद है। मैं उसका सपोर्ट करता हूं। मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं।''
इस वीडियो को अकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर किया है। इस वीडियो के लिए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट हेल्पिंग पति का अवॉर्ड गौरव खन्ना को जाता है। वास्तव में हर बार जब मैं वजन बढ़ाती हूं तो मुझ पर गुस्सा हो जाते हैं। वह एक अच्छे और समझदार साथी हैं, जो मजाकिया हैं। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। बस मोटी हो गई हूं। हंसो अब।'

अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक