तानाशाही से नाराज़ ग्राहकों का प्रदर्शन, वीडियो वायरल
जबलपुर। शहर के दमोहनाका क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था चरमराने से स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। संस्कारधानी गैस एजेंसी के संचालकों और हॉकर्स की मनमानी के विरोध में उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण दमोहनाका मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा समय पर गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है और बार-बार शिकायत के बाद भी प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और उग्र लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन द्वारा एजेंसी संचालक से जवाब तलब कर व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहचान मिटाने की चीनी साज़िश: स्वायत्तता के नाम पर तिब्बत का जबरन सांस्कृतिक रूपान्तरण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शानदार शुरुआत, क्या ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ रह गईं पीछे?
राजनैतिक रार में राबड़ी देवी का कड़ा रुख, सरकारी सुरक्षा लेने से किया साफ इनकार
विवाद के बीच वरुण धवन का मजाक बना चर्चा का विषय, क्या वाशु भगनानी से हो गई सुलह?
"कश्मीर पर पाक के 'क्रॉनिक प्रोपेगैंडा' पर भारत का कड़ा प्रहार— UNGA को तमाशा बनाना बंद करे इस्लामाबाद"