लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
बिलासपुर । तखतपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भाडम के सचिव सत्यनारायण साहू को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने व सरकारी कामों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया गया है। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किए।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भाड़म जनपद पंचायत तखतपुर में सत्यनारायण साहू, पंचायत सचिव द्वारा शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे राशन कार्ड वितरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन व वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने तथा छ0ग0पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (ख) नैतिक कदाचार किये जाने पर सत्यनारायण साहू पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत भाड़म को तत्काल प्रभार से निलंबित किया जाता है। ग्राम पंचायत भाड़म का अतिरिक्त प्रभार अश्वनी लहरे, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पर्थरा जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा जाता है। निलंबन अवधि में सत्यनारायण साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत तखतपुर निर्धारित किया जाता है। तथा निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा