होलीकोत्सव के आयोजन पर दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां
भोपाल। मप्र राष्ट्र भाषा प्रचार समिति हिंदी भवन द्वारा रविवार को होलीकोत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का शुभारंभ पूर्णिमा चतुर्वेदी के निमाड़ी फाग गीत के साथ हुआ। उन्होंने आज होरी में हीरा हुरियाने, लाल चुनरी पे रंगवा लहर मारे, होली नीक नहीं लागे सहित कई फाग गीत पेश किए। वहीं आरुणि सांस्कृतिक मंच द्वारा होली नृत्य की परफॉर्मेंस दी गई। कार्यक्रम में नृत्य एंव संगीत शिक्षिका सविता रिछारिया द्वारा जहॉ अन्य महिला गायिकाओ के साथ मनमोहक फाग गीतो की प्रस्तुती दी वहीं नृत्य कला में पारंगत और कई नृत्य पुरस्कार हासिल कर चुकी उनकी बेटी आरुणी रिछारिया (चिंकी) ने भी अपनी प्रस्तुती से लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम को देखने के लिये बड़ी संख्या में राजधानी के कला प्रैमी और समाज सेवक उपस्थित रहे।

शीत्सांग की नई पहल, विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ता कदम
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही पंडवानी गायिका तीजन बाई पर सतर्क निगरानी
राजनीतिक टकराव तेज़: अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना, सुधार की उम्मीद डबल इंजन से
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति ने 5वीं शादी रचा हड़कंप
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला, इंदौर में महिला से पैसे ऐंठे गए