भगवान का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ पहुंचीं आरती सिंह
छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस और रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी आरती सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके घर की तस्वीरें सामने आई थी, जो दुल्हन की तरह सज गया है। अब उनकी नई फोटोज सामने आई हैं।दरअसल, आरती सिंह अपनी शादी से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए काशी विश्वनाथ पहुंची हैं। इस दौरान वह हाथ में शादी का कार्ड लिए दिखाई दे रही हैं।आरती सिंह और दीपक चौहान 25 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी इस नई जर्नी की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करना चाहती हैं। अब हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड ने उनकी कई फोटो शेयर की है, जिसमें वह काशी विश्वनाथ के दर्शन पहुंची हैं। हालांकि, इस दौरान वह अकेले ही नजर आईं।फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मंदिर में हाथ में शादी का कार्ड लिए खड़े नजर आ रही हैं। इस दौरान आरती रेड कलर की ड्रेस, हाथों में चूड़ियां पहने बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बता दें कि आरती और दीपक की शादी की रस्में 23 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं।

पार्टी ने कहा- यह कदम भारत के पश्चिम एशिया संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकता है
फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं मौके पर तुरंत पहुंचीं
जल्द ही भारत पहुंचेंगे एलपीजी लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके दो भारतीय जहाज
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी