भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव और आने वाले 13 मई को चौथा और अंतिम फेस में भाजपा को सभी सीटों पर ऐतिहासिक बहुमत विजयश्री हासिल होगी। कहा कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और उनके नेतृत्व से भारी निराशा के वातावरण में है। निराशा के कारण उनको लगता है कि भाजपा की सरकार बन रही है। निराशा के वातावरण के कारण ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट डालना भी उचित नहीं समझा और मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है।
हालत यह है कि प्रत्याशी भी मैदान छोडक़र भाग रहे हैं। कांग्रेस घोर निराशा के वातावरण में है। हम सभी से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। यह चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के संकल्प का चुनाव है। यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी तक सीमित नहीं है यह 2047 के विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। दूसरी ओर संकल्प पत्र में कांग्रेस क्या कह रही है कि मुसलमानों को आरक्षण देंगे। कांग्रेस अपनी संकल्प पत्र में कर्नाटक को दोहराना चाहती है। मुसलमानों को आरक्षण देना यानी ओबीसी समाज वर्ग के अधिकारों पर डाका डालना और उसको लेकर उन्होंने षड्यंत्र रचने का काम किया है।

गुलामी की मानसिकता से कांग्रेस बाहर नहीं निकल रही

मोदी कह रहे विरासत हमारी धरोहर है। दूसरी ओर कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर हमारे देश के नागरिकों की विरासत पर डाका डालने की बात कर रही है। यह जजिया कर है जो औरंगजेब ने लगाया था। यह वही जजिया कर है क्योंकि उनकी मानसिकता देश के अंदर गुलामी की मानसिकता से बाहर कांग्रेस नहीं निकल रही है। दुर्भाग्य है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एक दलित बहन के बारे में जिन शब्दों का उपयोग करते हैं। जिन शब्दों का उपयोग जीतू पटवारी ने किया है मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं क्या जीतू पटवारी के उन शब्दों का आप समर्थन करती हैं। बेटी है तो लड़ सकती हूं। क्या-क्या आप नारे देती हैं लेकिन इस पर आपका कोई शब्द नहीं निकल रहा है।

इतिहास का सर्वाधिक वोट प्रतिशत

जनता ने देश और प्रदेश के अंदर कांग्रेस को निकाल दिया है। इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिलेगा। राजगढ़ में भी मिस्टर बंटाधार जिनका 2003 में जनता ने निकाल दिया था। जमानत है जब्त तो होगी और भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश के अंदर अभी तक के इतिहास का सर्वाधिक वोट प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा।

जनता ने उन्हें अच्छे से रस पिला दिया

जीतू पटवारी के गन्ने का रस निकालने पर उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस की मानसिकता है और इसी मानसिकता के कारण आज कांग्रेस रसातल में चली गई है जनता ने उन्हें अच्छे से रस पिला दिया है और शेष बचा हुआ रस अभी आगामी चुनाव में पीने वाले हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दलित बहन पर अत्याचार के मामले में नहीं बोल पा रही है इसी का कारण है कि जनता ने इन्हें पूरे देश में निकाल दिया है। सिंधिया ने माफिया राज को लेकर जो कहा है, कमलनाथ के कार्यकाल के दौरान जो घटनाएं हुई उनको ठीक करने का काम होना है और वह किया जाएगा।