भोपाल । मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का वार रूम तैयार हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) दफ्तर में कांग्रेस का वार रूम बना है। पीसीसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर वार रूम तैयार हुआ है। कांग्रेस से जुड़े विभाग, संगठन और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ग्राउंड फ्लोर पर बने केबिन में बैठेंगे। पदाधिकारियों को कंप्यूटर की सुविधा भी मिलेगी। यहां स्थित दो कांफ्रेंस रूम में पार्टी की चुनावी रणनीति बनेगी। जानकारी के अनुसार ग्राउंड फ्लोर में 25 से ज्यादा केबिन बनाए गए हैं। सुविधाओं से लैस केबिन में हाईटेक तरीके से पार्टी पदाधिकारी चुनाव की रणनीति बना सकेंगे। बताया जाता है कि ग्राउंड फ्लोर के वास्तु दोष को भी खत्म किया गया है। बताते है कि वास्तु के हिसाब से कैबिन तैयार हुए हैं।