कर्मचारियों की छंटनी की खबरें.....एयर इंडिया का खंडन
मुंबई । एयर इंडिया और विस्तारा दोनों एयरलाइंस कर्मचारियों की छंटनी की खबरें मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं। एयर इंडिया ने इन खबरों का खंडन किया है। बता दें कि गुरुवार सुबह से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थी कि एयर इंडिया और विस्तारा दोनों एयरलाइंस करीब 700 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। दो अफसरों के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा इस साल अक्टूबर तक होने की संभावना है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इसमें रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे कर्मचारी और फिक्स्ड टर्म कांटैक्ट वाले कर्मचारी शामिल नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 18,000 कर्मचारियों वाले एयर इंडिया का विस्तारा के साथ मर्जर होने वाला है। इसके लिए मर्ज की गई यूनिट में करीब 6000 विस्तारा कर्मचारियों को समायोजित करने की आवश्यकता होगी।

अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर को लेकर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से की अपील
बिहार में NDA का दबदबा, राज्यसभा चुनाव में 10 राज्यों की 37 सीटों के परिणाम
रहस्यमय गुमशुदगी का अंत मौत में, 11 दिन बाद जिला अस्पताल में मिला मरीज का शव
बड़ी सौगात! इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन का ब्रिज चालू