मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
विवादों में कगिसो रबाडा: सोशल मीडिया पर 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
गुजरात टाइटंस के प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस बार अपने खेल नहीं, बल्कि एक विवादित वीडियो को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है कि रबाडा धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता और सत्यता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो में क्या है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में एक व्यक्ति को धूम्रपान करते देखा जा सकता है, जिसे प्रशंसक कगिसो रबाडा बता रहे हैं। वीडियो में गुजरात टाइटंस की जर्सी पहने कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें टीम का सहयोगी स्टाफ बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो टीम होटल का है, लेकिन यह कब फिल्माया गया, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 'अमर उजाला' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शानदार फॉर्म में हैं रबाडा मैदान पर रबाडा का प्रदर्शन इस सीजन में काफी प्रभावी रहा है। वे पर्पल कैप की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं और अब तक 6 मैचों में 10 विकेट झटक चुके हैं। हालांकि कुछ मैचों में वे थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन 22.20 के औसत के साथ उन्होंने टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं।
पुराने विवादों ने पकड़ा तूल इस वीडियो के आने के बाद रबाडा का पिछला रिकॉर्ड भी चर्चा में आ गया है। पिछले आईपीएल सीजन के दौरान उन्हें 'साउथ अफ्रीकन इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग फ्री स्पोर्ट्स' द्वारा एक महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट के बीच से बाहर होना पड़ा था। उस मामले के विवरण को गोपनीय रखा गया था, लेकिन मौजूदा वीडियो ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
अगली चुनौती गुजरात टाइटंस फिलहाल अंक तालिका में छठे पायदान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए उनका अगला मुकाबला 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’
विश्व पर्यावरण दिवस पर “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल