रांझी में बदमाशों का तांडव: छात्र से मांगा 'इलाके में रहने का टैक्स', लहूलुहान कर हुए फरार
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ रेलवे लाइन के पास बैठे 10वीं के एक छात्र से दो बदमाशों ने इलाके में रहने के बदले 1000 रुपये प्रति माह की रंगदारी (हफ्ता) मांगी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने छात्र पर चाकू और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया।
रंगदारी न देने पर खूनी खेल
शांतिनगर निवासी 16 वर्षीय छात्र हर्षित समन अपने दोस्तों के साथ करोंदी मरघटाई के पास बैठा था, तभी क्षेत्रीय बदमाश मेहताब अंसारी और शोएल अंसारी वहां पहुंचे। उन्होंने हर्षित को धमकाते हुए हर महीने पैसे देने को कहा। जब छात्र ने असमर्थता जताई, तो मेहताब ने चाकू से उसके पुट्ठे पर वार किया और शोएल ने लाठी से जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
शोर मचने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल छात्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। रांझी पुलिस ने हर्षित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का चयन, एशियाई खेलों में दिखेगा भारत का नया सितारा
‘बॉस बेबी’ सूर्यवंशी पर देश की नजर, भारतीय T20 टीम में मिली जगह
तृणमूल कांग्रेस में दस्तावेज लीक कांड, फर्जीवाड़े के आरोपों से सियासत गरमाई
बंगाल में राशन पर सियासी घमासान: असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'प्रिंस शुभेंदु' की जेब का पैसा नहीं है, जनता के टैक्स से चलती हैं योजनाएं
सुबह 'सब ठीक है' का दावा, शाम को बगावत: सिंचाई मंत्रालय मिलने से भड़के रामलिंगा रेड्डी, सीएम शिवकुमार को भेजा इस्तीफा