बॉलीवुड में एंट्री को तैयार जनाई भोसले, इस स्टार क्रिकेटर से जुड़ चुका है नाम
Who is Zanai Bhosale: आज बॉलीवुड की मशहूर और महान प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. उन्हें शनिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गायिका की सेहत के बारे में जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले थी और इस दौरान निजता बनाए रखने की गुजारिश की थी. इसके साथ ही जनाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा भोसले के साथ एक फोटो शेयर की थी.
कौन हैं जनाई भोसले?
- जनाई भोसले सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं.
- जनाई शुरुआत में अपनी दादी की तरह सिंगिंग में अपना हाथ आजमाने की कोशिश की थी. लेकिन उन्होंने उसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी.
- वहीं अब वो फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’ से डेब्यू करने वाली हैं.
- इस फिल्म में जनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की पहली पत्नी रानी साई भोसले का किरदार निभाती नजर आएंगी. वहीं, छत्रपति महाराज का किरदार कन्नड़ एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी निभा रहे हैं.
मोहम्मद सिराज संग वायरल हुई थी तस्वीर
जनाई भोसले ने मुंबई में अपना 23वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से बनाना था. उनके इसी बर्थडे पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी शामिल हुए थे. इस दौरान दौरान दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी. इसके साथ ही दोनों की डेटिंग की करने की खबरे भी वायरल हुई थीं.
हालांकि बाद में उन्होंने ने खुद साफ किया कि वे एक-दूसरे को भाई बहन की तरह मानते हैं. उस दौरान जनाई ने इंस्टाग्राम पर सिराज के संग तस्वीर शेयर लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई’. वहीं. दूसरी तरफ सिराज ने भी इस तस्वीर रिशेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी बहना की जैसी कोई बहना नहीं.’ इसके बाद दोनों की कथित डेटिंग की खबरों पर विराम लगा.

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता