अगले 72 घंटों में बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट के आसार
रायपुर|अप्रैल की शुरुआत से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां आने वाले कुछ दिन मौसम में फिर काफी उतार-चढ़ाव वाले रहने वाले हैं. एक तरफ जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए खास चेतावनी जारी की है|
अगले तीन दिन में मौसम बदलेगा तेवर
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम की हलचल की बनी रहेगी. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है|
कई इलाकों में आंधी-बारिश की स्थिति
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ नजर आया. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान जैसी स्थिति बनी रही. गनीमत यह रही कि इस दौरान अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है. इस बदलाव से दिन के समय उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली|
वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. आंकड़ों की बात करें तो अमलीपदर में 3 सेंटीमीटर, जबकि दोरनापाल, सुकमा और मुकडेगा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई. तापमान के मामले में राजनांदगांव 38.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं अंबिकापुर में सबसे कम 17.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया|
जानें राजधानी रायपुर का हाल
वहीं राजधानी रायपुर में आज धूप के साथ बादल भी छाए रह सकते हैं, यहां दिन का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, रात के समय न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है|

तेजस्वी यादव का आरोप- भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है
मोहन यादव ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेताओं से जवाब तलब