एयर इंडिया की नई उड़ान, इंदौर-शाहजाह हफ्ते में चार दिन
इंदौर। के देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान के संचालन में बदलाव किया गया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंदौर और शारजाह के बीच चलने वाली फ्लाइट के फेरे घटाने का फैसला किया है. इसके तहत अब यह उड़ान सप्ताह में सात दिन के बजाय केवल चार दिन ही संचालित की जाएगी। एयरलाइन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए शेड्यूल के अनुसार टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है. वहीं यह भी चर्चा है कि जिन दिनों यह उड़ान बंद रहेगी, उन दिनों इंदौर से बैंकॉक के लिए नई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
सप्ताह में चार दिन ही चलेगी उड़ान
एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों के अनुसार नए समर शेड्यूल में यह सीधी उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही इंदौर से शारजाह और शारजाह से इंदौर के बीच संचालित की जाएगी. जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. यह फ्लाइट पहले विंटर शेड्यूल में 28 अक्टूबर से नियमित रूप से संचालित की जा रही थी।

AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप