लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी बंद, 206.86 मीटर पहुंचा यमुना का जलस्तर
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर पहुंच गया है। खादर में पानी का फैलाव होने लगा है। पुराना उस्मानपुर गांव और गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी आ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना के लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे पहले, मंगलवार शाम को यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। वहीं, आज सुबह 6.30 बजे से ट्रेन परिचालन भी बंद कर दिया गया। आज रात से यमुना का जलस्तर कम होने के आसार हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी है कि गांधी नगर से पुरानी दिल्ली जाने वाले वाहन चालक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से होते हुए जाएं। यमुना बाजार के पुराना हनुमान मंदिर से यमुनापार की तरफ जाने वाले वाहन चालक कश्मीरी गेट होते हुए शाहदरा जीटी रोड से होते हुए जाएं। गांधी नगर की साइड लोहा पुल के पास डीडीए की जमीन अवैध गोशाला बनी हुई है। गोशाला में पानी भरने की वजह से सभी गायों को वहां से निकाला गया है। प्रशासन का कहना है कि इतनी गायों को सड़कों पर छोड़ नहीं सकते हैं। इसलिए पुल के अंदर उन गायों को छोड़ दिया गया है। वहीं पर उन्हें गोशाला के लोग चारा दे देंगे। यमुना का जलस्तर 206 मीटर से अधिक पहुंचने पर मंगलवार दोपहर शाहदरा जिला प्रशासन ने पुराना लोहा पुल वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पुल को बंद किया है।इसके साथ ही यहां पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुल के बंद होने से शास्त्री पार्क पुश्ता रोड व गांधी नगर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पुल के अंदर गोशाला की 400 गायों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने पुल बंद करने से पहले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। दोपहर 3:45 बजे पुलिस ने पुल को बंद किया।

ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी
पुणे में गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद कई लोग बीमार