गौरव का पल: महाराष्ट्र सरकार ने अनुपम खेर और महेश मांजरेकर को किया सम्मानित
मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में कई चर्चित कलाकारों को महाराष्ट्र राज्य फिल्म अवॉर्ड 2025 प्रदान किए। गजल गायक भीमराव पंचाले, महेश मांजरेकर, अनुपम खेर को अलग-अलग श्रेणी के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित हुए कलाकार
महाराष्ट्र राज्य फिल्म अवॉर्ड इवेंट में दिग्गज गजल गायक भीमराव पंचाले को संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए लता मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर महेश मांजरेकर को चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस मुक्ता बर्वे को मराठी सिनेमा में योगदान के लिए चित्रपति वी शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और एक्ट्रेस काजोल को सिनेमा में योगदान के लिए राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कलाकारों की सराहना की
सभी अवॉर्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदान किए। देवेंद्र फडणवीस ने अपने भाषण में सिनेमा और संगीत में योगदान के लिए कलाकारों की सराहना की।
इसी इवेंट में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल शर्मा को वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए 2025 का छत्रपति शिवाजी महाराज हैरिटेज अवॉर्ड दिया किया गया। हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित मराठा राज्य के 12 किलों, मराठा सैन्य परिदृश्यों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी