किन्नरों से विवाद के बाद युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला शव
विदिशा/भोपाल: मध्य प्रदेश के विदिशा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चलती ट्रेन में किन्नरों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने किन्नरों को पैसे देने से मना कर दिया था. जिस पर किन्नरों में कहासुनी हो गई और फिर 8-10 किन्नरों ने मिलकर उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. ट्रेन में युवक की किन्नरों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना 15 मार्च की है जब गंजबासौदा निवासी आदर्श विश्वकर्मा नाम का युवक गोंडवाना एक्सप्रेस से गंजबासौदा लौट रहा था।
आदर्श भोपाल में नौकरी करता था और रोजाना ट्रेन से अप-डाउन करता था. उस दिन रात में ट्रेन में किन्नरों ने आदर्श से पैसे मांगे. आदर्श ने पैसे देने से मना कर दिया तो विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. चलती ट्रेन में 8-10 किन्नरों ने आदर्श की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग की घटना, अस्पताल पहुंचे कई लोग
गोरखपुर में हवन-पूजन, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की प्रार्थना
क्या लोन जल्दी चुकाने पर देना होगा चार्ज? जानें RBI के नियम
जेके हॉस्पिटल में सुरक्षा पर सवाल, लिफ्ट शॉफ्ट में गिरा मरीज