राजद प्रमुख और पूर्व सीएम लालू यादव के समर्थन में पोस्टर लगे
पटना । पटना में ईडी की पूछताछ के बाद राजद प्रमुख और पूर्व सीएम लालू यादव के समर्थन में पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में लालू और तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ लिखा, ना...झुका हूं, ना झुकूंगा। टाइगर अभी जिंदा है। ये पोस्टर राबड़ी आवास, आरजेडी कार्यालय, इनकम टैक्स सहित अलग-अलग जगहों पर निशांत मंडल और संजू कोहली की ओर से लगाए गए हैं।
इन पोस्टर्स के दवारा आरजेडी ये संदेश देने की कोशिश में है कि लालू परिवार किसी के दबाव में झुकने वाला नहीं है। इसमें आरएसएस, पीएमओ, सीबीआई, ईडी को भी दिखाया गया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जांच एजेंसी बीजेपी और केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। बिना किसी वजह से लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है।

मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग की घटना, अस्पताल पहुंचे कई लोग
गोरखपुर में हवन-पूजन, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की प्रार्थना
क्या लोन जल्दी चुकाने पर देना होगा चार्ज? जानें RBI के नियम
जेके हॉस्पिटल में सुरक्षा पर सवाल, लिफ्ट शॉफ्ट में गिरा मरीज