मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिन्दवीं स्वराज के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सच्चे अर्थों में शिवाजी महाराज ने भारत में धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों के आधार पर सुशासन की स्थापना की थी। मां भारती के प्रति उनकी निष्ठा, त्याग और बलिदान से देशवासियों को अनंत काल तक प्रेरणा मिलती रहेगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’
विश्व पर्यावरण दिवस पर “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल