जुनैद खान और खुशी कपूर की ‘लवयापा’ ने कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की व बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की बड़े पर्दे पर रिलीज हुई पहली फिल्म 'लवयापा' शुरुआती दिनों में ही बेदम साबित हो गई है। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर संघर्ष कर रही है। वहीं, अब फिल्म की हालत और खस्ता हो गई है, क्योंकि गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई लगातार कम हो रही है।
आज की कमाई
'लवयापा' का आज सिनेमाघरों में छठा दिन था। आज बुधवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'लवयापा' ने छठे दिन 60 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, फिल्म के लिए अच्छी बात यह है कि इसने आज बीते दिन के मुकाबले उछाल के साथ कमाई की है। पांचवें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये की कमाई की थी।
फिल्म की कुल कमाई
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब इसका कुल कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हो चुका है। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म आज ही फ्लॉप साबित हो गई है। अब तक यह 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। चलिए एक नजर फिल्म की अब तक की कमाई पर डालते हैं...
फिल्म के कलाकार
'लवायापा' के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद और खुशी के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, तान्विका पार्लिकर और कीकू शारदा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। जुनैद खान ने इससे पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'महाराज' में काम किया था। वहीं, खुशी कपूर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था।

कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
कोहली के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में नई एंट्री, अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयन
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का चयन, एशियाई खेलों में दिखेगा भारत का नया सितारा
‘बॉस बेबी’ सूर्यवंशी पर देश की नजर, भारतीय T20 टीम में मिली जगह
तृणमूल कांग्रेस में दस्तावेज लीक कांड, फर्जीवाड़े के आरोपों से सियासत गरमाई