अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, लॉ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला आया सामने
इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने लॉ की छात्रा की शिकायत पर तुषार खोड़े के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। आरोपी भी लॉ का छात्र है और 2020 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी। छात्रा का आरोप है कि मई 2021 में तुषार उसे कार से धार के एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे अलग-अलग होटलों में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और डरा-धमकाकर खाली स्टांप पेपर पर साइन भी करवा लिए।
धार थाने में मामला दर्ज
रविवार को जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो तुषार ने उसे धमकाया और उसके पिता को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। टीआई विजय सिसोदिया के अनुसार इस मामले में जीरो पर मामला दर्ज कर जांच के लिए धार कोतवाली पुलिस को सौंपा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती
इसी तरह पुलिस ने एक अन्य महिला की शिकायत पर सुंदेल सतवास देवास निवासी सुनील राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने शिवपुरी निवासी पीड़िता से सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी। जब वह मायके आई तो आरोपी ने उसे होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। मकर संक्रांति पर पीड़िता ने यह घटना अपने पिता को बताई और मंगलवार को मामला दर्ज कराया। इसी तरह एक अन्य महिला ने अलकापुरी निवासी चंदन सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह
मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल