रक्षा क्षेत्र में भारत-रूस समझौता, नौसेना को मिलेगी आधुनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी
भारत ने मंगलवार को रूस के साथ एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह कदम भारतीय नौसेना के पनडुब्बी बेड़े की लड़ाकू क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा।
रक्षा मंत्रालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में अनुबंध पर हस्ताक्षर की घोषणा की। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
पोस्ट में कहा गया, 'रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार ¨सह की मौजूदगी में एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए रूस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। ये मिसाइलें भारतीय नौसेना के पनडुब्बी बेड़े की लड़ाकू क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगी।'

ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाना नहीं, जीवनशैली बदलना भी जरूरी है
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा