कामधेनु मूल रूप से स्वर्ग में रहने वाली एक दिव्य गाय है। इसे हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना गया है। कामधेनु गाय की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। कामधेनु सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं और आपके घर में शांति और समृद्धि लाती है। इसलिए इसकी मूर्ति लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

कामधेनु गाय की मूर्ति लगाने के लाभ

मान्यता है कि कामधेनु गाय की कृपा जिस पर बनी रहती है, उस घर के लोगों को कभी भी आर्थिक संकट नहीं झेलना पड़ता। कामधेनु गाय की मूर्ति को एक शक्ति भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, कामधेनु गाय में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में कामधेनु गाय की तस्वीर या मूर्ति लगाने से कई लाभ मिलते हैं। कामधेनु आपके जीवन से हर समस्या को दूर करके पेशेवर और आध्यात्मिक सफलता दे सकती है। कामधेनु गाय और बछड़े की मूर्ति की पूजा करने से गर्भ धारण करने की कोशिश कर रही महिलाओं को लाभ होता है।

किस दिशा में रखें मूर्ति

घर में कामधेनु गाय की मूर्ति को ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। इस दिशा में देवताओं का वास माना जाता है। और इस पवित्र स्थान पर इस मूर्ति को रखने से आपको विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। अगर आप इसे किसी अन्य दिशा पर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए घर के उत्तर-पूर्व दिशा को चुन सकते हैं।

कैसी मूर्ति लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा किसी भी धातु में लगाई जा सकती है। कामधेनु गाय की बछड़े के साथ वाली मूर्ति लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में स्थापित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं।