भोपाल से मुंबई जाने वाली बजट एयरलाइंस इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान भरने के तुरंत बाद ही खराबी आ गई। फ्लाइट में तकरीबन 100 यात्री सवार थे। फ्लाइट में आई खराबी के कारण सभी यात्री सांसत में आ गए। फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए वापस रनवे पर लौटना पड़ा,तब जाकर कहीं यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि फ्लाइट में आई खराबी ठीक नहीं हो सकी तो यात्रियों को वापस उतार दिया गया।जानकारी के अनुसार, इंडिगो की सुबह की मुंबई उड़ान संख्या 6-ई 829 सुबह करीब 11:30 बजे भोपाल से मुंबई के लिए टेक ऑफ हो गई थी। विमान में करीब 100 यात्री सवार हुए थे। टेक ऑफ होने के कुछ समय बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान अभी रनवे पर ही था इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उसे वापस अप्रेन तक लाया गया। खराबी ठीक नहीं होने पर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। विमान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सवार थे।