लाड़ली बहना योजना के लिए डीबीटी अपडेट के लिए रविवार को भी खुले बैंक
भोपाल । लाड़ली बहना योजना के डीबीटी अपडेट, आधार लिंक करने आदि कामों के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी बैंकों में हलचल रही। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बैंकों में पहुंचीं और डीबीटी अपडेट करवाया। बैंकें चालू करने के लिए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए थे। इसके बाद महिलाओं के अकाउंट में 10 जून से एक हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे। जानकारी अनुसार जिले में 18 हजार से भी अधिक महिलाओं के अकाउंट की डीबीटी होना बाकी है। ऐसे में इन महिलाओं के खातों में योजना का पैसा नहीं आ सकता। प्रदेश सरकार ने एक मौका और देते हुए रविवार को भी बैंकें चालू करने के आदेश दिए, जिससे महिलाएं अपने अकाउंट की डीबीटी और आधार से लिंक आदि कार्य करवा सकें। महिलाओं ने भी इस अवसर का भरपूर फायदा उठाया। बड़ी संख्या में महिलाएं छुट्टी के दिन बैंकों में पहुंची और डीबीटी अपडेट करवाई। बताया जाता है कि जिले में 2 लाख 50 हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना के फॉर्म जमा किए हैं। हालांकि सरकार ने पात्र महिलाओं की सूची जारी कर दी है और प्रमाण-पत्र भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। इसके बाद भी हजारों महिलाएं रह गई हैं, जिन्हें भी योजना का फायदा देने के लिए रविवार को भी बैंक चालू करवाए गए।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दे रहीं डीबीटी की जानकारी
उधर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी लोगों के घर-घर जाकर डीबीटी अपडेट करवाने और आधार कार्ड से लिंक करवाने के बारे में कई दिनों से जानकारी दे रही हैं। कई बार तो इन्हें देर शाम तक भी अपना कार्य पूर्ण करना पड़ रहा है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास