बेंगलुरु । कर्नाटक में एक लड़की को ‎फिल्म द केरल स्टोरी का डर ‎दिखाकर लड़कों ने जमकर पीटा है। हालां‎कि यह घटना उस समय हुई जब लड़की अपनी सहे‎लियों के साथ घर लौट रही थी। ‎मिली जानकारी के अनुसार मंगलुरु शहर में एक मेडिकल छात्रा की कथित तौर पिटाई की गई। वह अपने फ्रेंड्स के साथ बीच पर गई थी, तभी कुछ बदमाशों के झुंड ने उन्हें घूरना शुरू कर दिया। बाद में छात्रा बस से अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में उसे रोककर उसे पीटने के साथ धमकियां भी दी गईं। इस दौरान समुह में मौजूद लोगों ने उससे पूछा कि क्या उसने द केरल स्टोरी से कुछ नहीं सीखा है? छात्राओं की ओर से थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चार छात्राओं ने शुक्रवार शाम को मंगलुरु शहर के उर्वा स्टोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि एक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 6 छात्र शुक्रवार शाम को मंगलुरु के पनाम्बुर समुद्र तट पर गए थे। लड़के बाइक से आए थे और लड़कियां बस से वहां पहुंची थीं। बदमाशों का एक गिरोह वहां आया और इन कॉलेज छात्रों की हरकतों पर नजर रखने लगा। उन्होंने लड़के-लड़कियों का एक साथ वीडियो बनाने लगे। कॉलेज के छात्रों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
एक छात्र ने समूह के पास जाकर पूछताछ करनी चाही लेकिन दूसरे छात्रों ने उन्हे यह कहकर रोक लिया कि विवाद बढ़ाने से फायदा नहीं। कुछ देर बाद छात्र अपनी बाइक पर वापस चले गए और छात्राएं बस में चढ़ गईं। चार लड़कियों में से एक चिलिम्बी बस स्टॉप पर उतरी थी और अपने पीजी की ओर जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि उसी गुट के बदमाशों ने उसका पीछा किया था और धमकी दी थी। गिरोह के सदस्यों ने उससे पूछा था कि क्या उसने फिल्म द केरला स्टोरी से कुछ नहीं सीखा? आरोप है कि बदमाशों ने उसे थप्पड़ मारा और उसे धक्का दिया। पीड़िता ने अपनी सहेलियों को फोन करके घटना की जानकारी दी। उसके बाद चारों छात्राएं पुलिस थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।